फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Half Marathon on 11th, Chief Minister will be the chief guest

Rewari News: हाफ मैराथन 11 को, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 02 Aug 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Aug 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Half Marathon on 11th, Chief Minister will be the chief guest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त को हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल को अंतिम रूप देते हुए तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी डीआईजी पंकज नैन ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा और एसपी गौरव राजपुरोहित व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हॉफ मैराथन का आयोजन पूर्व के सभी हुए मैराथन से बेहतर रहेगा। इसी उद्देश्य से प्रशासन तैयारी में जुटा है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हॉफ मैराथन रूट में शामिल सभी सड़कों की मरम्मत की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग को दिशानिर्देश दिया गया है। रूट पर सुंदरीकरण का भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन


हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच सजेगा जिसमें प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। प्रदेश की हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार सहित अन्य लोक कलाकार सांस्कृतिक मंच से हरियाणवी गीतों व गानों की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed