फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Guru Ravidas showed the society the path of inner purity and purity of action.

Rewari News: गुरु रविदास ने दिखाया समाज को आंतरिक पवित्रता और कर्म की शुद्धता का मार्ग

Thu, 05 Feb 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas showed the society the path of inner purity and purity of action.
फोटो: 20रेवाड़ी। बाल भवन में संत रविदास की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबो​धित कर
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी की ओर से स्थानीय बाल भवन में संत रविदास की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया मुख्य वक्ता रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता राजकुमार कटारिया ने संत रविदास के जीवन और दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास केवल आध्यात्मिक गुरु ही नहीं बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देकर समाज को आंतरिक पवित्रता और कर्म की शुद्धता का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की नीति गुरु रविदास जी के ‘बेगमपुरा’ के सपने को साकार करने की दिशा में कदम है जहां कोई दुख और भेदभाव न हो।
जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी सदियों पहले थी। उन्होंने सिखाया कि मनुष्य की पहचान जन्म से नहीं, बल्कि कर्म से होती है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।

सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने की शपथ ली। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन और अमृतवाणी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed