फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Guru Ravidas gave a message of equality, goodwill: Minister

गुरु रविदास ने दिया समानता, सद्भावना का संदेश : मंत्री

Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Guru Ravidas gave a message of equality, goodwill: Minister
रविदास जयंती पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री डा. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में सहकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज में समानता, मानवता, सद्भावना व करुणा पर संदेश दिया। वह हम सभी लोगों को युगों-युगों तक प्रेरित करता रहेगा। डॉ. बनवारी लाल बुधवार को संत रविदास जयंती पर लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जयदीप कुमार ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री सहित विशिष्ट अतिथि हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद व नगरपरिषद चेयरपर्सन पूनम यादव का स्वागत किया। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ही पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इस दौरान गुरु रविदास महान समाज सुधारक, दार्शनिक, कवि तथा अध्यात्मिक विभूति थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास आध्यात्मिक, प्रबुद्ध व महान सामाजिक सुधारक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश देते हुए समाज को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास सरीखे महान संतों के दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ना है तभी समाज में आपसी सौहार्द व उन्नति की राह प्रशस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है सरकार :
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र मोड के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को कवर करते हुए उन्हें योजनाओं से लाभांवित करने की सार्थक पहल की है, जो पूरे देश के लिए अनुकरणीय कदम है।
प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से जयंती पर आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के प्रतिभागी बच्चों को मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने भाषण स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रावमावि एन.आर.पी.बांस की 11वीं कक्षा की छात्रा बिंदू, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर राकवमावि रेवाड़ी की नौंवी कक्षा की छात्रा वर्षा तथा रावमावि बीकानेर की दसवीं कक्षा की छात्रा साक्षी को तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया। वहीं कार्यक्रम में स्वागत गीत सहित संत रविदास कजी के जीवन वृतांत से जुड़े पहलुओं पर संबोधन देने पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद, भाजपा महामंत्री ईश्वर चनेजा व संत रविदास सभा प्रतिनिधि हंसराज चौधरी सहित प्रशासन की ओर से एडीसी जयदीप कुमार, सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, डीडीपीओ एच.पी.बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, जिला कल्याण अधिकारी जगदेव सिंह, डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ कपिल पूनिया, डीपीसी वीरेंद्र नारा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, ईओ नगर परिषद अभे सिंह, एपीओ अर्जुन गुप्ता व प्रवक्ता सत्यवीर नाहडिय़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed