फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grievances were heard at camps organized at police stations.

Rewari News: थानों में लगे शिविरों में सुनीं गईं समस्याएं

Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 26 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Grievances were heard at camps organized at police stations.
धारूहेड़ा थाना में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : पुलिस - फोटो : 1
रेवाड़ी। पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार को थाना शहर, धारूहेड़ा और रोहड़ाई में शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आए भूमि विवाद, सड़क दुर्घटना, पारिवारिक मामलों आदि मामलों में कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित पुलिस अधिकारी को दिए गए।
विज्ञापन

थाना शहर में डीएसपी संजीव बल्हारा, धारूहेड़ा में डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र सिंह और रोहड़ाई में डीएसपी विद्यानंद ने शिविरों की अध्यक्षता की। फरियादियों ने भूमि विवाद, सड़क दुर्घटनाओं, पारिवारिक मामलों और लंबित आपराधिक मामलों को अधिकारियों के सामने रखा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर समाधान किया गया।
डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की। साइबर ठगी से बचाव के लिए ओटीपी, बैंक विवरण और यूपीआई पिन साझा न करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 या 112 पर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया गया। पुलिस ने आमजन से थाना स्तर पर आयोजित शिकायत निवारण शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed