फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grape 1 restrictions lifted as pollution levels improve, air becomes cleaner

Rewari News: प्रदूषण में सुधार से ग्रैप 1 के हटे प्रतिबंध, हवा हुई साफ

Wed, 18 Mar 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Grape 1 restrictions lifted as pollution levels improve, air becomes cleaner
मंगलवार को साफ मौसम। संवाद
रेवाड़ी। हवा की गुणवत्ता में सुधार के चलते ग्रैप-वन की पाबंदियां हटा दी गई हैं। इससे डीजल जनरेटर पर लगी पाबंदी खत्म हो गई है। अब होटल-रेस्टोरेंट में कोयला या लकड़ी के इस्तेमाल की छूट के साथ कामर्शियल वाहनों की आवाजाही आसान हो सकती है। निर्माण और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन

कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के अनुसार एयर क्वालिटी में सुधार के चलते यह फैसला लिया गया है। मंगलवार को एक्यूआई 114 दर्ज किया गया था जबकि सोमवार का एक्यूआई 74 था। पाबंदियां हटने से सबसे ज्यादा राहत ट्रांसपोर्ट और ऑटो सेक्टर को मिली है।
विज्ञापन

ग्रैप-1 की पाबंदियां 14 अक्तूबर 2025 को लागू हुई थीं। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लानदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए बनाया गया एक आपातकालीन रोडमैप है। इसे वायु गुणवत्ता सूचकांक के विभिन्न स्तरों के आधार पर चरणों में लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे-जैसे प्रदूषण बढ़ता है, सरकार की पाबंदियां सख्त होती जाती हैं। फिर ग्रैप को एक्यूआई के आधार पर लागू किया जाता है। प्रदूषण के स्तर को मापने और उस पर कार्रवाई करने के लिए इसके चार चरण बनाए गए हैं।
-


ग्रैप चार चरणों में---एक्यूआई के स्तर
ग्रैप -1 (खराब): एक्यूआई 201 से 300 के बीच होने पर।

ग्रैप -2 (बहुत खराब): एक्यूआई 301 से 400 के बीच होने पर।

ग्रैप -3 (गंभीर): एक्यूआई 401 से 500 के बीच होने पर।

ग्रैप -4 (अति गंभीर): एक्यूआई 450 से ज्यादा होने पर।
------------------------
पिछले दिनों का एक्यूआई:
दिन : एक्यूआई
17 मार्च : 114
16 मार्च : 74
15 मार्च : 170

14 मार्च : 97
13मार्च : 159
12मार्च 115

11 मार्च : 172
10 मार्च : 225
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed