फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   GRAP-1 restrictions in force; construction activities and pollution-causing actions prohibited.

Rewari News: ग्रैप वन की पाबंदियां लागू, निर्माण कार्यों और प्रदूषण फैलाने पर प्रतिबंध

Thu, 22 Oct 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
GRAP-1 restrictions in force; construction activities and pollution-causing actions prohibited.
रेवाड़ी। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने और एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का पहला चरण लागू किया गया है। इसके तहत तंदूर, निर्माण कार्यों, प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

होटल, रेस्तरां और खुले ढाबों में कोयले व लकड़ी का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एलपीजी, बिजली और अन्य स्वच्छ ईंधन का उपयोग करना होगा। बिजली आपूर्ति के लिए डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी रोक रहेगी, हालांकि आपातकालीन स्थिति में इसकी अनुमति होगी।
विज्ञापन

निर्माण और तोड़फोड़ के दौरान उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी उपाय करने होंगे। रेत, बजरी और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री को खुले में रखने पर रोक रहेगी। इनकी ढुलाई ढके हुए वाहनों में करनी होगी। सड़कों की मैकेनिकल सफाई, पानी का छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा जलाने और वाहनों की जांच पर जोर:
खुले में कूड़ा फेंकने, सूखी पत्तियां और प्लास्टिक जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिक धुआं छोड़ने वाले पुराने वाहनों और वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के बिना चलने वाले वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा। बिना वैध पीयूसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने का भी प्रावधान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed