फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grandparents will get students' homework done

Rewari News: विद्यार्थियों के होमवर्क करवाएंगे नाना-नानी, दादा-दादी

Tue, 02 Jan 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 02 Jan 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Grandparents will get students' homework done
फोटो: 15रेवाड़ी। जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद
रेवाड़ी। कक्षा पहली से पांचवीं के लिए निपुण कार्यक्रम और एनईपी 2020 के तहत शीतकालीन होमवर्क को लेकर गाइडलाइन जारी की है। 1 जनवरी से शीतकालीन अवकाश घोषित हो चुका है। जो 15 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से होमवर्क में बदलाव किया गया है। पूर्व की भांति लेखन तथा रटने की प्रकृति की अपेक्षा अनुभव आधारित यानी एक्सपीरिएंस लर्निंग पर बल दिया गया है। यह होमवर्क परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किया जाना है। इसमें नाना-नानी, दादा-दादी एवं बड़े सदस्य मेंटर की भूमिका में रहेंगे। विद्यार्थियों को कम से कम 10 गतिविधियां अवश्य करनी होगी। इसके अतिरिक्त जनवरी के तीसरे सप्ताह में एक पीटीएम का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सेक्शन ए

चारों ओर उगे हुए फूलों के पौधों को देखना, उनके नाम जानना व रंग पहचानना। उनकी वृद्धि की प्रगति का आकलन करना तथा परिवेश में उपलब्ध पौधों के पत्तों की पहचान करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में उपलब्ध सब्जियों के नाम लिखना व जमीन में उगने वाली सब्जियों के नाम लिखना।

मूंगफली गिनना तथा उसमें से निकलने वाले दाने गिनना।

कम से कम तीन पहेलियां याद करना व उसे अपनी उम्र के बच्चों से पूछना तथा 3 पारंपरिक व स्थानीय खेल खेलना सीखना।

15 जनवरी तक प्रतिदिन अधिकतम व न्यूनतम तापमान लिखना।

घर के सभी सदस्यों के जूतों तथा चश्मे के नंबर लिखना तथा कपड़ों के रंग पहचानना।

परिवार के सदस्यों के कम से कम 10 मोबाइल नंबर याद करना।

बिजली के मीटर की साप्ताहिक रीडिंग चेक करना। पूरे घर में बिजली से चलने वाले उपकरणों के नाम याद करना।

सूर्योदय तथा सूर्यास्त का समय नोट करना।

दिन में प्रतिदिन कितने घंटे धूप निकली उसको लिखना।

------
सेक्शन बी

रसोई घर में उपलब्ध बरतनों के नाम लिखना, संख्या, आकार, बड़ा, छोटा, धातु, उनका उपयोग
जानना। रसोई में खर्च राशन जैसे आटा, नमक, दाल इत्यादि की मात्रा के बारे में जानना।

रसोई घर में उपलब्ध मसालों, दालों एवं अन्य खाद्य सामग्री के नाम लिखना। उन्हें छूकर, सूंघकर, चखकर पहचान करना।

विज्ञापन, टीवी, अखबार से नहाने के साबुन के नाम, रिफाइंड तेल, पेय पदार्थ, बिस्कुट, नमकीन, पापड़, टॉफी, चॉकलेट, वाशिंग पाउडर आदि के नाम लिखना।

घर में रखी वस्तुओं की सूची बनाना। उनमें कपड़े की, लकड़ी की, कांच की धातु की वस्तुओं का अलग-अलग लिखना।

सर्दी में पहनने तथा ओढ़ने के कपड़ों के नाम लिखना।

घर में झाड़ू, पोछा लगाना, पूरे दिन घर के कामों में माता-पिता का हाथ बंटाना तथा
साप्ताहिक टाइम टेबल बनाना। सब्जी व सलाद काटना सीखना।

घर में कमरों, रसोई, शौचालय, आंगन आदि की लंबाई और चौड़ाई मापना, खाट, पलंग, चादर आदि की लंबाई और चौड़ाई मापना।

सब्जी मंडी में माता-पिता के साथ जाना, कम से कम 10 सब्जियों का रेट कापी पर नाम के साथ
भारत और शिक्षा का अधिकार लिखना।

भोजन करते समय टीवी मोबाइल का उपयोग बंद करना तथा टीवी, मोबाइल से कम से कम एक दिन का व्रत रखना।

सेक्शन सी

दादा-दादी, नाना-नानी से मिलकर फेमिली ट्री बनाना। आपका परिवार कहां से आया, रिश्तेदारी किस गांव, शहर में है यह जानना। बुआ, मासी, चाचा, ताऊ आदि किस-किस स्थान पर रहते हैं यद लिखना।

दादा-दादी, नाना-नानी अथवा बड़ों के पांव दबाना, उनके साथ धूप में खेलना।

कम से कम एक प्रार्थना अवश्य याद करना, भजन शबद अथवा धार्मिक गीत याद करना।

चुटकुले याद करना तथा सुनाना। सांप-सीढी, लूडो, कैरम आदि गेम खेलना।

परिवार के सभी सदस्यों की आयु को जोड़कर कितने वर्ष बनते हैं, यह लिखना।

सुबह जल्दी उठना, बिस्तर तह करना, योग करना, सूर्य नमस्कार करना सीखना।

पूरे परिवार के सदस्यों की लम्बाई तथा भार मापना। पक्षियों को दाने डालना।

दादा-दादी, नाना-नानी से उनके विवाह के समय पर क्या-क्या मिठाइयां बनी तथा उस समय दूध.

सोना, चांदी, चीनी इत्यादि का रेट क्या था, यह चर्चा करना व उसका वीडियो बनाना। उनकी पसंदीदा फिल्म उनके साथ देखना तथा उनके पसंदीदा गाने सुनना।

अपनी गली, मोहल्ले, वार्ड, सेक्टर, गांव, नगर, कस्बे, शहर का नाम तथा पिन कोड याद करना अपना आधार नम्बर याद करना, जिले का नाम, राज्य का नाम तथा देश का नाम याद करना।


आने वाले गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष्य में 2 देशभक्ति गीत याद करना। मकर संक्रान्ति तथा लोहडी पर्व के महत्व को समझना।

--------
सेक्शन डी

पुराने समाचार पत्रों से विभिन्न खिलाड़ियों की तस्वीरें एकत्रित करना तथा उनके नाम व खेल बारे जानकारी प्राप्त करना।

पिताजी की मोटर साइकिल, स्कूटर, कार प्रतिदिन कितने किलोमीटर चलती है उसका रिकार्ड रखना।

उसमें एक सप्ताह में कितना पेट्रोल, डीजल डलवाया तथा कितने पैसे खर्च हुये इसका भी रिकार्ड रखना।

आपके द्वारा प्रतिदिन कितनी देर मोबाइल का उपयोग किया गया तथा टीवी कितनी देर देखा गया, इसका रिकार्ड रखना।

आपके घर से पार्क, मन्दिर, बाजार, दुकान, स्कूल कितने कदम दूर हैं, कितने मीटर दूर है।

प्रतिदिन कितने कदम, मीटर, किलोमीटर चलते हैं, इसका रिकार्ड रखना।

आपके द्वारा छुट्टियों में की गई यात्राओं का वर्णन जैसे किस शहर से कहां तक। यात्रा के रास्ते में कौन-कौन से शहर आये।

डाकघर, बैंक, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सब्जी मण्डी, अनाज मण्डी आदि का भ्रमण करना।

आटा पीसने की चक्की, आरा मशीन, अन्य दरतकारों के मोटर मैकेनिक के कार्य को देखना।

पुराने कैलेंडर को देखकर वर्षभर में कितने रविवार आए व कितनी अन्य छुट्टियां आई उनकी

मासिक गिनती करके वर्ष की कुल छुट्टियां निकालना।

माता-पिता, दादा-दादी, गांव के सरपंच, विधायक, राज्य के शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल,

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति का नाम याद करना।

संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना तथा समझना।


-----
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से कक्षा पहली से पांचवीं के लिए शीतकालीन अवकाश के दौरान होमवर्क को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। अभिभावकों को विशेष ध्यान देना होगा। -विरेंद्र, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed