फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Grain market filled with mustard, lifting slow

Rewari News: सरसों से अटी अनाज मंडी, उठान धीमा

Wed, 09 Apr 2025 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Grain market filled with mustard, lifting slow
रेवाड़ी अनाज मंडी में लगा सरसों का ढेर। संवाद - फोटो : नौहखास में बिना लाइसेंस चल रही दुकान पर कार्रवाई करतीं एसडीएम भावना विमल।
रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में सरसों के साथ गेहूं की आवक जारी है। मौजूदा समय में अनाज मंडियां सरसों से अटी पड़ी है। जितनी आवक हो रही है, उसका 50% ही अभी उठान हो पा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में अब गेहूं की आवक होने के बाद व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। हर साल इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिलती है। वहीं, जिले की अनाज मंडियों में सरसों की 28 हजार क्विंटल की आवक हुई है। वहीं, 18 हजार क्विंटल की खरीद हुई है। जबकि, 24 हजार क्विंटल का उठान हुआ है।
विज्ञापन


अभी तक 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, सरसों और गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या में वृद्धि होने से अनाज मंडी में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, अनाज मंडी में सरसों का उठान धीमा होने के कारण व्यवस्था बनाने में भी काफी परेशानी हो रही है। इससे आढ़ती और किसान दोनों परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैफेड के डीएम प्रवीण शर्मा ने कहा कि गेहूं में 12 फीसदी से कम नमी होनी चाहिए। मापदंड पर खरा उतरने वाली ढेरी की ही खरीद की जाएगी। इसलिए किसान परेशानी से बचने के लिए अपनी उपज को सुखाकर और साफ करके लाएं। हैफेड का रेवाड़ी मंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खरीद का शेड्यूल है। कोसली की मंडी में भी मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को भी शेड्यूल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed