फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government schools will be rejuvenated, Rs 7 crore approved

Rewari News: सरकारी विद्यालयों का होगा कायाकल्प, 7 करोड़ स्वीकृत

Mon, 09 Mar 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government schools will be rejuvenated, Rs 7 crore approved
विधायक डॉ. कृष्ण कुमार
बावल। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बावल विधानसभा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक और मॉडल विद्यालयों की मरम्मत और निर्माण को लेकर करीब 7 करोड़ रुपये की स्वीकृत प्रदान की है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बावल विधानसभा क्षेत्र के 6 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के मरम्मत कार्यों के लिए 83 लाख 88 हजार 838 रुपये और 10 राजकीय प्राथमिक और मॉडल विद्यालयों के भवन और मेजर निर्माण कार्यों के लिए 6 करोड़ 67 लाख 52 हजार रुपये की मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय ओढ़ी के लिए 10 लाख 21 हजार 11 रुपये, जीपीएस बीदावास के लिए 21 लाख 55 हजार रुपये, जीपीएस ढाणी धारण के लिए 12 लाख 63 हजार रुपये, जीपीएस लादूवास के लिए 10 लाख 21 हजार 196 रुपये, जीपीएस रानोली के लिए 8 लाख 84 हजार 631 रुपये और जीपीएस मेलावास 20 लाख 44 हजार रुपये की मंजूरी मरम्मत कार्यों के लिए मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि राजकीय कन्या मॉडल विद्यालय बावल के लिए 61 लाख 27 हजार रुपये , जीपीएस भादोज के लिए 95 लाख 7000 रुपए, जीपीएस दुल्हेरा खुर्द के लिए 51 लाख 10 हजार रुपये, जीपीएस खरखड़ी के लिए 96 लाख 16 हजार रुपये , जीपीएस लालपुर के लिए 65 लाख 11 हजार रुपये, जीपीएस नांगल उगरा के लिए 91 लाख 97 हजार रुपये, जीएमएस पाडला के लिए 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार रुपये , शाहबाजपुर इस्तमुरार के लिए 56 लाख 71 हजार रुपये, जीपीएस हरिनगर के लिए 71 लाख 28 हजार रुपये और जीपीएस कमालपुर के लिए 90 लाख 50 हजार रुपये की राशि भवन और निर्माण कार्यों की लिए मंजूर की है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed