फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government of courtiers, brokers and dealers used to run during Hooda rule: Pushkar Singh Dhami

हुड्डा राज में चलती थी दरबारी, दलाल व डीलरों की सरकार : पुष्कर सिंह धामी

Mon, 30 Sep 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government of courtiers, brokers and dealers used to run during Hooda rule: Pushkar Singh Dhami
फोटो: 16रेवाड़ी। धारूहेड़ा में आयोजित जनसभा में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में 10 वर्ष रही कांग्रेस की हुड्डा सरकार को थ्री-डी अर्था दरबारी, दलाल व डीलर वाली सरकार बताया और इससे दूर रहने की अपील की।
धारूहेड़ा के बास मार्ग पर रेवाड़ी विधानसत्रा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव के समर्थन में आयोजित सभा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाई है। 10 वर्ष पहले और आज के भारत में दिन-रात का अंतर है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर, धारा 370, तीन तलाक सहित अनेक ऐसे मामले हैं, जिसे भाजपा सरकार ने हल करने का कार्य किया है। प्रदेश में भी भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ विकास के क्षेत्र में हरियाणा की अलग पहचान बनी है। यह सब भाजपा की डबल इंजन की सरकार के चलते संभव हो पाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान को प्रगतिशील बनाने के साथ सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेकर किसान की माली हालत को सुधारने का कार्य किया है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस-जिस प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, वहां की हालत किसी से छिपी नहीं है। हरियाणा के अलग-क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सरकार बनने पर अपने परिवार व जानकार लोगों को नौकरी देने की बात कह रहे हैं। इस बात से कांग्रेस की मानसिकता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह प्रचार के दौरान देशभर के अलग-अलग राज्यों में जाते रहते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में विकास तो दूर की बात है, लोग मूलभूत सुविधाओं को भी तरस रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार व परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस शासन में जमीन को हड़पा गया

धामी ने कहा कि हरियाणा में 10 वर्ष रही कांग्रेस सरकार में एक ही परिवार का वर्चस्व रहा। सारे कानून-कायदों को ताक पर रखकर लोगों की जमीन को हड़पने का काम किया गया। कांग्रेस राज में बिना पैसों के कोई काम नहीं होता था। केवल पर्ची और खर्ची चलती थी। कांग्रेस राज में तबादला कराने का उद्योग चलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed