फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government Model Culture School echoes with music, dance and painting

Rewari News: संगीत, नृत्य और चित्रकला से गूंजा राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय

Wed, 03 Jun 2026 04:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 Jun 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
Government Model Culture School echoes with music, dance and painting
समर कैंप में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय भाषा समर शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया कि शिविर के तीसरे दिन संगीत, नृत्य और चित्रकला गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने चित्रकला, पोस्टर निर्माण, लोक कला प्रदर्शन, गीत-संगीत, कविता पाठ तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा का परिचय दिया। भाषा शिक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं में लोकगीतों, सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों और पारंपरिक कला शैलियों से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

गीतों के माध्यम से भाषा सीखने, चित्रों के माध्यम से विचार व्यक्त करने तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने समूहों में मिलकर रचनात्मक कार्य किए और अपनी कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर प्रभारी हिंदी प्रवक्ता डॉ. सुविधा यादव ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति और पहचान की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि कला, साहित्य और भाषा एक-दूसरे के पूरक हैं तथा इनके माध्यम से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा तथा अन्य भारतीय भाषाओं के अध्ययन और संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कैंप प्रभारी ने बताया कि आगे वास्तविक जीवन संवाद अभ्यास, स्थानीय व्यंजन एवं खाद्य संस्कृति, सांस्कृतिक विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों एवं स्थानीय नायकों के योगदान, लघु फिल्म प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक एवं कहानी वाचन जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed