फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government High School Jaitpur first in essay competition

Rewari News: निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर प्रथम

Fri, 21 Nov 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 21 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Government High School Jaitpur first in essay competition
जिला स्तरीय गीता महोत्सव प्रतियोगिता में एक मंच पर आए प्रतिभागी। स्रोत : ​विभाग
भिवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से जिलास्तरीय गीता महोत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन सनग्लो इंटरनेशनल स्कूल (नारनौल रोड) में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि निदेशिका शारदा यादव व डॉ. हरि प्रकाश प्राचार्य, सतबीर सिंह प्राचार्य व शोभा भारद्वाज प्राचार्या, जिला संयोजक रमेश कुमार शास्त्री व जिला सह संयोजक विक्रम शास्त्री ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जूनियर वर्ग से 92 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़ द्वितीय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय डालियावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुरावड़ा प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खालेटा द्वितीय व राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तृतीय सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

गीता श्लोकोच्चारण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ प्रथम, राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर द्वितीय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय डालियावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगता में राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राणपुरा दूसरे व राजकीय माध्यमिक विद्यालय नांधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगोढ़ प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय खालेटा दूसरे व राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय पीथनवास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय कुमार प्रवक्ता गणित ने किया।

-------------
प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी अव्वल
प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुडियानी प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय ढाणी कोलाना द्वितीय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय खिजूरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास द्वितीय व राजकीय माध्यमिक विद्यालय भूडला ने तृतीय सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय परखोतमपुर दूसरे व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed