फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Government Girls College first in Quiz competition on environment

Rewari News: पर्यावरण पर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रथम

Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government Girls College first in Quiz competition on environment
फोटो : 36प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में पर्यावरण जागरूकता अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव की।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि आज के समय में आधुनिक परिवेश को समझना व अपनाना जितना आवश्यक है उतना ही आवश्यक है अपनी जड़ों से जुड़े रहना। इसी संदेश के साथ महाविद्यालय प्राचार्या ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पहली प्रतियोगिता पर्यावरण जागरूकता विषय पर प्रश्नोत्तरी थी। इसमें सात टीमों ने भाग लिया। इसमें मेजबान महाविद्यालय के अलावा राजकीय महाविद्यालय बावल, राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल, राजकीय कन्या महाविद्यालय पाली, के एल पी महाविद्यालय रेवाड़ी, अहीर महाविद्यालय रेवाड़ी और आरडीएस कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम स्थान राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल और तृतीय स्थान आरडीएस कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी ने प्राप्त किया।
स्लोगन राइटिंग स्पर्धा में प्रथम पलक (अहीर महाविद्यालय), द्वितीय गुनगुन (के एल पी महाविद्यालय रेवाड़ी) और तृतीय मुस्कान (राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल) रहीं।
पोस्टर मेकिंग में प्रथम हनी (राजकीय कन्या महाविद्यालय, रेवाड़ी), द्वितीय वंश यादव (के एल पी महाविद्यालय, रेवाड़ी) और तृतीय संतोष (राजकीय महाविद्यालय, बावल) रहे।

डॉ. राजेश कुमारी ने बताया कि 10 सितंबर को महाविद्यालय में डे-लॉन्ग बाजार का दूसरा दिन आयोजित किया जाएगा, जिसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के माननीय कुल सचिव डॉ. दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां और पर्यावरण जागरूकता से संबंधित स्टाल लगाए जाएंगे, जिसमें विद्यार्थी हस्त निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed