फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gogamedi Murder Case, Killers caught train from Rewari Railway Station to Hisar, seen in CCTV

Gogamedi Murder Case: हत्यारों ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से पकड़ी थी हिसार के लिए ट्रेन, सीसीटीवी में दिखे शातिर

Sun, 10 Dec 2023 01:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Dec 2023 01:32 PM IST
सार

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में एक और सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें हत्यारे नितिन फौजी और रोहित राठौड़ रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर दिखाई दे रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने यहां से हिसार के लिए ट्रेन ली थी।

विज्ञापन
Gogamedi Murder Case, Killers caught train from Rewari Railway Station to Hisar, seen in CCTV
गोगामेड़ी के हत्यारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारे दोनों शार्प शूटर्स की मूवमेंट रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर दर्ज हुई है। वारदात को अंजाम देने के अगले दिन बाद दोनों शूटर्स रेवाड़ी पहुंचे थे। यहीं से उन्होंने हिसार के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जानकारी के मुताबिक प्रत्येक स्थान पहले से तय किया गया था और सहायता प्रदान करने वाले लोग तैयार थे।

विज्ञापन


पहले धारूहेड़ा पहुंचे शूटर्स
5 दिसंबर को दिन में वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ जयपुर से निकल गए। पहली भूमिका सचिन माली की थी जो लॉजिस्टिक सपोर्ट देने के समय उनके साथ था। उसने वहां से टैक्सी ली और दोनों को सीधे सुजानगढ़ पहुंचाया। दोनों शूटर सुजानगढ़ से डबल डेकर बस में सवार होकर रात को रेवाड़ी के धारूहेड़ा में पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


500 रुपये देकर पहुंचे रेलवे स्टेशन
धारूहेड़ा से रेवाडी रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो लिया, जिसके लिए 500 रुपये का भुगतान किया। दोनों बदमाशों को भागने में मदद करने वाले रामवीर जाट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामवीर जाट और नितिन फौजी दोस्त हैं। 6 दिसंबर की सुबह उनकी मूवमेंट रेवाडी रेलवे स्टेशन पर हुई थी। क्योंकि वहां से उन्हें हिसार जाना था। जहां वीरेंद्र का गुर्गा उधम हिसार में उसका इंतजार कर रहा था। हिसार में उधम से मिलने से पहले दोनों की मुलाकात एक और शख्स से हुई थी। पुलिस उस व्यक्ति से भी पूछताछ करेगी जो उन्हें उधम तक लेकर गया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed