फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls students of PMShri Kanya Vidyalaya stood second in state level folk dance.

Rewari News: राज्यस्तरीय लोक नृत्य में पीएमश्री कन्या विद्यालय की छात्राएं द्वितीय

Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girls students of PMShri Kanya Vidyalaya stood second in state level folk dance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एससीईआरटी की ओर से गुरुग्राम में 9 दिसंबर को आयोजित राज्यस्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 22 टीमों ने भाग लिया। इसमें पीएमश्री कन्या विद्यालय रेवाड़ी की छात्राओं ने द्वितीय पुरस्कार जीता।

एससीईआरटी (राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) गुरुग्राम की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक नृत्य एवं रोल-प्ले प्रतियोगिता 2024-25 में रेवाड़ी के पीएमश्री कन्या विद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर से राज्यस्तर पर लोक नृत्य में जीत का परचम लहराते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। पीएमश्री कन्या विद्यालय की टीम 22 जिलों की टीमों में द्वितीय स्थान पर रही। सानिया, मुस्कान, प्रतिज्ञा, चांदनी और इशिका की टीम ने संस्कृत प्राध्यापिका संयोगिता द्वारा लिखे गाने संयुक्त परिवार का महत्व पर अपनी प्रस्तुति देकर राज्यभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। विद्यालय पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश गुप्ता ने विद्यालय में छात्राओं तथा अध्यापिका को सम्मानित किया। प्राचार्य धर्मवीर यादव तथा समस्त स्टाफ सहित गणमान्य लोगों ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। टीम लीडर संस्कृत अध्यापिका संयोगिता ने बताया कि उनके स्कूल की छात्राओं द्वारा पहले भी राज्य स्तर के पुरस्कारों को जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed