फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls learn self-defense techniques

Rewari News: छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Sat, 21 Mar 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Girls learn self-defense techniques
रेवाड़ी। सेल्फ डिफेंस कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग
रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज में शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण के तहत वूमेन सेल की ओर से सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे।
विज्ञापन

कार्यशाला में पंकज वशिष्ठ, राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग रेफरी देवेंद्र सिंह और को-ट्रेनर हिमांशी अहलावत ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय भी बताए। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीतल शर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

प्राचार्या प्रो. कविता गुप्ता ने कहा कि आज महिलाएं सशक्त तो हो रही हैं लेकिन उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में आत्मरक्षा का ज्ञान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव अरविंद गुप्ता और कोषाध्यक्ष उषा रुस्तगी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का ज्ञान भी आज के समय में अत्यंत जरूरी है ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें।
कार्यक्रम का सफल संचालन वूमेन सेल की इंचार्ज डॉ. ममता शर्मा ने किया। इस दौरान कॉलेज के अनेक प्राध्यापक व स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed