फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girls college located at Bawal was named.

Rewari News: बावल स्थित कन्या महाविद्यालय का हुआ नामकरण

Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 09 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Girls college located at Bawal was named.
फोटो : 07श्रीमती सावित्री देवी पंडित मोतीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय का बनकर तैयार हो रहा नय - फोटो : स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। गांव तिहाड़ा रोड पर स्थित सावित्री देवी मोतीलाल कन्या महाविद्यालय का नामकरण हुआ है। महाविद्यालय का नाम श्रीमती सावित्री देवी पंडित मोतीलाल (तिहारा वाले) राजकीय महिला महाविद्यालय रखा गया है। इसी सत्र में कॉलेज भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा।
महाविद्यालय का तीन मंजिला भवन बनकर तैयार होने वाला है। कन्या महाविद्यालय का निर्माण करीब 29.5 करोड रुपये की लागत से हुआ है। महाविद्यालय में लाइब्रेरी, कैंटीन, थियेटर, फिजिक्स केमिस्ट्री लैब, कंप्यूटर लैब, प्राचार्य कार्यालय, वेटिंग रूम, खेल का मैदान, बड़ा हॉल सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वर्ष 2018 में बावल के कन्या स्कूल में ही कॉलेज की क्लास लगानी शुरू कर दी गई थी, जर्जर भवन के कारण प्राइमरी स्कूल में कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया था। उस समय 200 छात्राएं थीं। अब छात्राओं की संख्या 500 से अधिक है। 9 कमरों की जरूरत है। मौजूदा समय में चार कमरे हैं। इसमें से दो में लैब और अन्य कार्य होते हैं। दो ही कमरे छात्राओं के लिए हैं। क्लास बरामदे में लगती है। लंबे समय से कमरों की मांग की जा रही है। नया भवन मिलने के बाद विद्यार्थियों व अध्यापकों को काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


तिहाड़ा निवासी जयकुमार ने 5 एकड़ जमीन महाविद्यालय भवन बनाने के लिए दान में दी थी। उन्हीं के कहने पर उनकी मां के नाम पर कॉलेज का नाम सावित्री देवी रखा गया है। कहना है कि दो साल कोरोना काल में निकल गए, जब बजट आया तो धीमी गति से बिल्डिंग का निर्माण कार्य चला, जिसकी वजह से कार्य लेट खत्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

महाविद्यालय का नया भवन तैयार होने वाला है। नए भवन में कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नए भवन में शिफ्ट होने के बाद काफी राहत मिल जाएगी। -ममता गुप्ता, प्राचार्य, श्रीमती सावित्री देवी पंडित मोतीलाल (तिहारा वाले) राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed