फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Girl students should develop analytical and logical thinking: Venunathan

छात्राओं को विकसित करनी चाहिए विश्लेषणात्मक और तार्किक सोच : वेणुनाथन

Sat, 07 Feb 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Girl students should develop analytical and logical thinking: Venunathan
फोटो :04: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित व्याख्यान में शामिल छात्राएं। स्रोत महा
सोनीपत। मनोज वेणुनाथन ने कहा कि छात्राओं को विश्लेषणात्मक और तार्किक सोच विकसित करनी चाहिए। कार्यस्थल और पेशेवर जीवन में समस्याओं के समाधान के लिए व्यवस्थित एवं चरणबद्ध सोच बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को जीवीएम कन्या महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग की तरफ से पांच चरणीय समस्या समाधान प्रक्रिया विषय पर आयोजित विशेष व्याख्यान में बोल रहे थे। इसमें बीसीए एवं बीएससी कंप्यूटर विज्ञान की छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

छात्राओं को पांच चरणों में समस्या समाधान प्रक्रिया समझाई गई। मनोज वेणुनाथन ने कहा कि छात्राओं को समस्या को स्पष्ट रूप से समझना और परिभाषित करना चाहिए। साथ ही आवश्यक तथ्यों और जानकारी की समीक्षा करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संभावित जोखिमों को पहचानना, आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना और समाधान का दूसरों पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करना चाहिए।

संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परुथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने आयोजन को शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी बताया। डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि यह व्याख्यान छात्राओं को भावनात्मक प्रतिक्रिया के बजाय तार्किक एवं समाधान केंद्रित सोच अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसी सोच छात्राओं के शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ उनके भविष्य के पेशेवर जीवन में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। इस दौरान कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष राकेश जुनेजा, प्राध्यापिका मीनू सुखीजा, प्रीति, अंशु, मोनिका नरवाल, रितु और पारूल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed