{"_id":"63fe44e793f89ece8f0d4dc7","slug":"get-the-development-works-completed-on-priority-basis-adc-rewari-news-c-17-1-80314-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं अधिकारी : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाएं अधिकारी : एडीसी
Tue, 28 Feb 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सभी विभाग मुख्यमंत्री की घोषणाओं अनुरूप अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
उन्होंने लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं व एमपी लेड से संबंधित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि अधिकतर विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग की अहम भूमिका है। ऐसे में संबंधित विभाग अपने विकास कार्यों को प्रभावी रूप से पूरा करवाने में तालमेल बनाए और कार्य पूर्ण समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा विकास के लिए की गई घोषणाओं की भी प्रगति रिपोर्ट लेते हुए सकारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी तालमेल के साथ विकास कार्य पूरा कराने में भागीदार बनें।
एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सांसद निधि के तहत प्राप्त होने वाली राशि को संबंधित विकास कार्यों पर खर्च करें और इसकी रिपोर्ट भिजवाएं। विकास कार्यों को बीच में लंबित न छोड़ें। बैठक में जीएम रोडवेज रवीश हुड्डा, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार व प्रोग्राम ऑफिसर अर्जुन गुप्ता मौजूद रहे।