फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Gayatri Mantra is not just a mantra but a scientific formula: Dr. Sudhir

गायत्री मंत्र सिर्फ मंत्र नहीं बल्कि वैज्ञानिक सूत्र : डॉ. सुधीर

Tue, 04 Nov 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Mantra is not just a mantra but a scientific formula: Dr. Sudhir
फोटो : 15 विशेषज्ञ वार्ता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : शहर में मीडिया से बातचीत करते औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता।
कोसली। गायत्री मंत्र केवल एक धार्मिक मंत्र नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक सूत्र है जो मनुष्य को जीवन के उद्देश्य और आत्मिक विकास की दिशा में प्रेरित करता है। यह बातें मंगलवार को कृष्ण नगर स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक सीरी पिलानी के डॉ. सुधीर कुमार ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के उच्चारण से न केवल मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह वैज्ञानिक दृष्टि से मस्तिष्क और शरीर के संतुलन को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजनल सेंटर के निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से व्यक्ति के मन, आत्मा और विचारों में शुद्धता आती है, जिससे जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार ने मुख्य वक्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने डॉ. सुधीर कुमार से प्रश्न पूछकर अपने संदेह दूर किए।

कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. पूजा, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. राकेश, अंजलि पांचाल, डॉ. अंजलि यादव, डॉ. प्रवेश भारद्वाज, नीलम यादव, डॉ. रीनू यादव, डॉ. अनिता देवी सहित कई शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed