फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Garvit welcomed back to the village after becoming a lieutenant.

Rewari News: लेफ्टिनेंट बनकर गांव लौटे गर्वित का स्वागत

Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Garvit welcomed back to the village after becoming a lieutenant.
फोटो: 10रेवाड़ी। गांव पहुंचने पर भाजपा विधायक और जिलाध्यक्ष गर्वित का फूल माला के साथ स्वागत क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने गांव भटेड़ा आए गर्वित कुमार रविवार को भव्य स्वागत किया गया। दर्जनभर ग्राम पंचायतों ने गर्वित व उनकी मां ऊषा देवी को सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम में बावल विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह, सरपंच धर्मवीर यादव उपस्थित रहे। संचालन लाल सिंह ने किया। इस अवसर पर करीब दर्जनभर ग्राम पंचायतों ने भी गर्वित व उनकी मां ऊषा देवी को सम्मानित किया। डॉक्टर कृष्ण कुमार, अनिल कुमार व वंदना पोपली ने लेफ्टिनेंट को सम्मानित करते हुए कहा कि गर्वित ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी मेहनत व लगन से यह उपलब्धि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने गर्वित की मां ऊषा देवी को मजदूरी कर अपने बेटे को कामयाब बनाने पर बधाई दी। गर्वित ने अपनी कामयाबी का श्रेय मां, परिवार व अपने शिक्षक को दिया है।
विज्ञापन


गर्वित कुमार के पिता संजय कुमार का 2010 में निधन हो गया था। मां उषा देवी ने निजी स्कूल में परिचारक की नौकरी कर दोनों बच्चों का पालन- पोषण किया। गर्वित ने लेफ्टिनेंट बनकर मां का मान बढ़ाया। इस मौके पर खेमराम सरपंच , हवलदार धर्मपाल, बिल्लू सरपंच, अभयराम नंबरदार, यशोधन शर्मा, लालसिंह महाशय, मास्टर कृष्ण कुमार, बेरली मंडल अध्यक्ष सोनू यादव , विजय सरपंच, सत्यपाल सरपंच, सत्यपाल मास्टर , महेश सरपंच, मास्टर धर्मेंद्र कुमार, मास्टर बिजेंद्र ने लेफ्टिनेंट गर्वित व उनकी मां को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed