{"_id":"677976085745f3e6230e061d","slug":"garib-nawaz-3-and-pooja-superfast-express-got-delayed-by-4-and-a-half-hours-rewari-news-c-198-1-rew1001-213554-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गरीब नवाज तीन और पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे हुई लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गरीब नवाज तीन और पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे हुई लेट
Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 03रेवाड़ी। सुबह के समय छाए कोहरे में से निकलती ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कोहरे के चलते ट्रेनें लेट से चल रही हैं जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को गरीब नवाज एक्सप्रेस तीन और पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से चली।
घना कोहरा होने से ट्रेेनें प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें 1 से साढ़े 4 घंटे की देरी से चली। पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे देरी से आई। अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस 3 घंटे, आला हजरत एक्सप्रेस ढाई घंटे, जिम कार्बेट ढाई घंटा, अजमेर शताब्दी 1 घंटा, तिलक ब्रिज 30 मिनट, रानीखेत 3 घंटे, बठिंडा जयपुर एक्सप्रेस 30 मिनट, उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 1 घंटे, सैनिक एक्सप्रेस 1 घंटे, शालीमार मलानी एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर समय गुजारना पड़ा। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कोहरे के कारण गाड़ियां देरी से संचालित हो सकती हैं। यात्रा शुरू करने से पूर्व संबंधित लोगों को रेलवे की वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति देखकर घर से निकलना चाहिए। कई रेलखंड ऐसे हैं जहां पर धुंध अधिक होती है जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है।