फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Garbage found outside shops will attract fines, dustbins mandatory at every establishment

Rewari News: दुकानों के बाहर कूड़ा मिलने पर लगेगा जुर्माना, हर प्रतिष्ठान पर डस्टबिन अनिवार्य

Fri, 05 Jun 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 05 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Garbage found outside shops will attract fines, dustbins mandatory at every establishment
नगर परिषद की बैठक में जानकारी देतीं चेयरपर्सन विनीता पिपल साथ में बैठे ईओ। संवाद
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान को लेकर बैठक हुई। इसमें जिन दुकानों के बाहर कूड़ा पाया जाएगा उस दुकानदार पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में बाजारों की स्वच्छता, सुंदरीकरण पर चर्चा की गई। प्रत्येक दुकान एवं प्रतिष्ठान पर डस्टबिन रखना अनिवार्य बनाया गया है। यदि किसी दुकान के बाहर या आसपास कूड़ा पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने व्यापारियों से अपनी दुकानों के सामने का क्षेत्र खाली रखने और वहां पौधों से युक्त गमले लगाने का आग्रह किया। अधिकारियों का कहना था कि इससे बाजारों की सुंदरता बढ़ेगी, वातावरण स्वच्छ रहेगा और ग्राहकों का आकर्षण भी बढ़ेगा, जिससे व्यापार को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से घरेलू वेस्ट वाटर को सीवर से जोड़ने के मामलों पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही जिन नालियों का सीधा संपर्क सीवर से है, वहां सुरक्षा के लिए जाली लगाने का कार्य भी कराया जाएगा।गोकल गेट स्थित सार्वजनिक शौचालय को पेड बाथरूम के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पंजाबी मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ने सुझाव दिया कि बाथरूम के पास स्थित बिजली ट्रांसफार्मर को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।

बैठक में डीएमसी ब्रह्मप्रकाश, नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पिपल, ईओ, सुरेंद्र वशिष्ठ, रवि कुकरेजा, लव खरबंदा और दिनेश सचदेवा मौजूद रहे।
--------------
सार्वजनिक डस्टबिन लगाने का सुझाव
इसके अलावा बाजारों में नगर परिषद की ओर से सार्वजनिक डस्टबिन लगाने का सुझाव भी रखा गया, ताकि राहगीरों को सुविधा मिल सके और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े। बैठक में बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हुई तथा व्यापारियों से प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed