फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   friend make video student poision

सहपाठी वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल, 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान

Wed, 10 Mar 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
friend make video student poision
जिले के एक गांव निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। रात को उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मृतका के पिता ने छात्रा के दो सहपाठियों पर वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए धारूहेड़ा थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 12वीं कक्षा की छात्रा ने मंगलवार को स्कूल से घर लौटने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन छात्रा की हालत गंभीर होने के कारण बयान दर्ज नही हो पाए थे। रात को करीब दो बजे छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका के पिता ने कहा है कि बुधवार को ग्रामीणों के साथ स्कूल में पहुंचे तथा अपने स्तर पर जानकारी हासिल की। सहपाठियों, प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों से बात करने के बाद पता लगा की छात्रा के साथ पढ़ने वाले 12वीं कक्षा के दो छात्रों ने उसकी वीडियो बना रखी थी तथा दोनों उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। दोनों से परेशान होकर ही छात्रा ने आत्महत्या की है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा दोनों छात्रों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed