फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   friend bike beating money blame

दोस्त पर लगाया नकदी व बाइक छीनकर

Tue, 15 Sep 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
friend bike beating money blame
गांव नंदरामपुर बास निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही एक दोस्त पर मारपीट करने तथा नकदी व मोटरसाइकिल छीनने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नंदरामपुर बास निवासी जगत यादव ने कहा है कि वह 12 सितंबर को खेत में काम कर रहा था। गांव बिनोलिया शेखपुर निवासी एक व्यक्ति उसे अपने साथ बुला कर ले गया। उसके पास तीन हजार रुपये व मोटरसाइकिल थी। इसी दौरान जगदीश ने उससे नकदी व मोटरसाइकिल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर हमला कर घायल कर दिया। घायल हालत में वह अपने घर पहुंचे तथा परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। जगत यादव ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी मोटरसाइकिल छीन कर ले गया। जांच में पुलिस ने पाया कि दोनों व्यक्ति आपस में दोस्त है तथा रुपये के लेन-देन का विवाद है। पुलिस की जांच में नकदी व मोटरसाइकिल छीनने की पुष्टि नहीं हुई। दोनों के बीच मारपीट हुई थी। पुलिस ने फिलहाल जगत यादव की शिकायत पर जगदीश के खिलाफ मारपीट धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed