{"_id":"66a94e31380aca7f1109c6a4","slug":"fraud-of-rs-15-lakh-with-head-constable-by-making-fake-plot-agreement-rewari-news-c-198-1-rew1001-207510-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्लॉट का फर्जी एग्रीमेंट कराकर हेड कांस्टेबल के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्लॉट का फर्जी एग्रीमेंट कराकर हेड कांस्टेबल के साथ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नया गांव दौलतपुर के पास प्लॉट का फर्जी एग्रीमेंट कराकर एक हेड कांस्टेबल से 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल ग्यारसी लाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसने 2015 में शहर के बाइपास स्थित सन सिटी के सामने नया गांव दौलतपुर की सीमा में 133 गज का प्लॉट गांव बगड़वा निवासी विनोद से खरीदा था। उस वक्त आरोपी ने 15 लाख 29 हजार 500 रुपये वसूल करने के बाद फुल पेमेंट एग्रीमेंट किया था। कई वर्ष तक रजिस्ट्री नहीं होने के बाद पिछले साल कांस्टेबल ने विनोद से रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराने के लिए कहा। आरोपी विनोद उससे 2 लाख रुपये और उधार मांगकर ले गया। ग्यारसी लाल का आरोप है कि विनोद के बार-बार आनाकानी करने पर उन्होंने जब तहसील में उक्त प्लॉट की जांच की तो पटवारी ने बताया कि ये प्लॉट विनोद कुमार के नाम नहीं है। जमीन का जो एग्रीमेंट कराया गया है वह फर्जी है। ग्यारसी लाल ने विनोद से पैसे मांगे लेकिन आरोपी ने पैसे वापस नहीं दिए। कांस्टेबल ने एसपी से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
हेड कांस्टेबल ग्यारसी लाल ने बताया कि एसपी ने मामले की जांच डीएसपी पवन कुमार को सौंपी थी लेकिन डीएसपी ने एकतरफा जांच की। वह 3 बार डीएसपी से मिले लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। इसकी शिकायत दोबारा से एसपी को दी। एसपी ने तुरंत प्रभाव से सदर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। फिर जाकर कहीं सदर पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन
थाना सदर के प्रभारी रजनीश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।