फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fraud of Rs 13.35 lakh in the name of online trading

Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के नाम पर हुई 13.35 लाख की ठगी

Thu, 09 May 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 09 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 13.35 lakh in the name of online trading
रेवाड़ी। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति के साथ 13 लाख 35 हजार रुपये की ठगी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 4 निवासी मनोज ने बताया कि उसने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग करने के लिए एक सूचना प्राप्त हुई थी। जब उसने लिंक पर क्लिक किया तो उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ दिया गया। इसमें करीब 133 लोगों का समूह था। इधर एक सप्ताह तक उसने ग्रुप में गतिविधियों को ध्यानपूर्वक देखा। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे ट्रेडिंग करने के लिए कहा। कहा गया कि अगर ट्रेडिंग करनी है तो पहले कुछ पैसा जमा करना होगा। मनोज के मुताबिक उसने विश्वास करके पहली बार में 47 हजार रुपये दे दिए। उसे कहा गया कि उसे उसके 47 हजार रुपये मिल जाएंगे, लेकिन उसके लिए उसे फिर से रकम जमा करनी होगी। धीरे-धीरे वह जाल में फंसता गया। इस तरह उसने करीब 13 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में मालूम चला कि वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed