फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fourth Class Employee cut vein in Rewari Civil Hospital

Rewari: नागरिक अस्पताल में महिला कर्मचारी ने काटी हाथ की नस, पीएमओ पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Thu, 08 Dec 2022 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Dec 2022 01:34 PM IST
सार

महिला अनुबंध पर काम कर रही है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और उपचार के बाद छुट्टी दी गई। मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार की ओर से दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन
Fourth Class Employee cut vein in Rewari Civil Hospital
रेवाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रेवाड़ी शहर के नागरिक अस्पताल में अनुबंध पर लगी महिला कर्मचारी ने वीरवार की सुबह अपने हाथ की नस काट ली। इससे नागरिक अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने महिला को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


वहीं महिलाकर्मी ने पीएमओ पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार की ओर से दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है, जो दो दिन बाद अपनी रिपोर्ट देगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा के बास रोड निवासी सुनीता नागरिक अस्पताल में अनुबंध पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वीरवार सुबह वह ड्यूटी पर नागरिक अस्पताल में पहुंची थीं। महिला कर्मचारी ने अस्पताल के कमरा नंबर-107 में जाकर ब्लेड से हाथ की नस काट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो महिलाकर्मी द्वारा अपने हाथ की नसें काट लेने का पता लगा और अधिकारियों को सूचना दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। महिलाकर्मी को ट्रामा सेंटर में तुरंत भर्ती कराया गया। समय पर उपचार के कारण महिला की जान बच गई। 

पीएमओ पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप 
महिला कर्मचारी सुमन ने बताया कि पीएमओ उसे हमेशा परेशान करते हैं। विरोध करने पर नौकरी से हटाने की चेतावनी देते हैं। वह सुबह साढ़े आठ बजे ही अपनी ड्यूटी पर आ जाती हैं। उन्हें किसी न किसी बहाने से प्रताड़ित करते रहते हैं। उन्होंने प्रधान चिकित्सा अधिकारी पर भी शिकायत नहीं सुनने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद नागरिक अस्पताल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला कर्मचारी की ओर से सिविल सर्जन डॉ. सुदर्शन पंवार को मामले में शिकायत दी गई है। 


ड्यूटी चार्ट लगाया हुआ है। उसके अनुरूप कर्मचारियों को निश्चित समय और स्थान पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसकी सुपरवाइजर की जिम्मेदारी होती है। किसी कर्मचारी को परेशान करने या दबाव डालने के आरोप निराधार हैं। उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। -डॉ. जयभगवान जाटान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed