फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fourth accused involved in robbery at petrol pumps arrested

Rewari News: पेट्रोल पंपों पर लूट करने की वारदात में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused involved in robbery at petrol pumps arrested
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंपों पर लूट की वारदात के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान जिला सोनीपत के खरखौदा निवासी इशान आतिल उर्फ वाशु के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपी खरखौदा निवासी रोहित जांगड़ा, जिला महेंद्रगढ़ के मोहनपुर निवासी विकास व जिला झज्जर के थाना बादली जगतपुरा निवासी अजय उर्फ मोटा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव निखरी के निकट 11 दिसंबर की रात बिना नंबर प्लेट की कार में पहुंचे चार युवकों ने चार पेट्रोल पंप लूट लिए थे। युवकों ने एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग भी की थी। युवकों ने शिव फिलिंग स्टेशन से 40 हजार रुपये, शहीद बिजेंद्र सिंह पेट्रोल पंप से 40 हजार रुपये, नयारा पेट्रोल पंप से 10 हजार रुपये व कुंवर मनोहर पेट्रोल पंप से सेल्समैन कर्मबीर की जेब से 20 हजार 800 रुपये छीन लिए थे। यहां से युवक सेल्समैन सुरेंद्र से 1700 रुपये व धर्मपाल से छह हजार रुपये भी छीन ले गए थे। युवकों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी अमित भाटिया की अगुवाई में पुलिस की छह टीमें गठित की गई थी। पुलिस टीमों ने हरियाणा में झज्जर व बहादुरगढ़ और राजस्थान के सीकर, पिलानी, सिंघाना सहित कई जगहों पर दबिश दी। वारदात के बाद सभी बदमाश अलग-अलग हो गए थे। अहम सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस ने बादली जगतपुरा के रहने वाले अजय उर्फ मोटा को काबू कर पांच दिन के रिमांड पर लिया। अजय से पूछताछ के बाद वारदात से पर्दा उठा गया और लूटपाट करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी मिल गई। पुलिस को वारदात में शामिल खरखौदा के रहने वाले रोहित जांगड़ा की लोकेशन राजस्थान-गुजरात बार्डर स्थित माउंट आबू में मिली। पुलिस ने माउंट आबू के मानपुर में रह रहे महेंद्रगढ़ के गांव मोहनपुर निवासी विकास के घर से रोहित जांगड़ा को भी दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित को शरण देने वाले विकास को भी गिरफ्तार किया है। अजय उर्फ मोटा द्वारा आरोपितों को फरार होने के लिए कार व आर्थिक मदद दी जा रही थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बदमाशों से पूछताछ के बाद बहादुरगढ़ से बरामद कर ली। पुलिस ने बुधवार की शाम को चौथे आरोपी इशान आतिल उर्फ वाशु को गिरफ्तार कियाहै। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed