{"_id":"6585c51682311f4c2a0b8278","slug":"four-sectors-of-the-city-will-be-illuminated-with-rs-2-crore-rewari-news-c-198-1-rew1001-7792-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो करोड़ से जगमग होंगे शहर के चार सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो करोड़ से जगमग होंगे शहर के चार सेक्टर
Fri, 22 Dec 2023 10:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शुरू की टेंडर की प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने शहर के सेक्टर 7, 18, 20 और 24 में 2 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय लिया है। इसका टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन सेक्टर में कहीं पोल लगे हैं तो बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से पहले इन खंबों पर कनेक्शन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए एक ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा जिससे बिजली आपूर्ति होगी। बिजली का कनेक्शन होने के बाद सभी चार सेक्टर में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। हाई मास्ट लाइट की आवश्यकता होगी, वहां इसकी व्यवस्था की जाएगी। टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
सेक्टर-18 में 47.40 लाख रुपये से एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। पार्क में सोलर लाइट लगेगी। 2 लाख से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करवाया जाएगा। कोसली के सेक्टर-1 में करीब 20 लाख रुपये की लागत से सोलर व एलईडी लाइट लगेगी। बिजली बचाने के लिए सोलर लाइट लगाई जाएगी। इन सेक्टर में स्ट्रीट लाइट न होने से रात में अंधेरा रहता है। सेक्टर की सड़कें भी खराब हैं। इसकी वजह से हादसा होने का डर बना रहता है। सेक्टर 20 और 24 को विकसित हुए ज्यादा समय तो नहीं हुआ है लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी अभी तक खल रही है।
विज्ञापन
टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से लोगों ने ली राहत की सांस
स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक सेक्टर में व्यवस्था ठीक नहीं है। लाइट नहीं लगी है जिससे परेशानी होती है। सड़कें भी खराब हैं जो ठीक नहीं की गई है। अगर व्यवस्था ठीक हो तो लोगों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। रात के समय में सबसे अधिक परेशानी होती है। लोगों ने भी जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने से राहत की भी सांस ली है।
स्ट्रीट लाइट पर कहां कितना होगा खर्च
सेक्टर 20 और 24 86.67 लाख
सेक्टर 7 58.14 लाख
सेक्टर 18 में 47.40 लाख, 2 लाख से सीवर व्यवस्था
कोसली के सेक्टर 1 18.99 लाख
-- -- -- -
जिस सेक्टर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, वहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करवाई जा रही है। फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।-विनोद, जेई, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।