फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four lifts and two escalators will be installed at the railway station, and a new FOB will also be built.

Rewari News: रेलवे स्टेशन पर लगेंगी चार लिफ्ट और दो एस्केलेटर, नया एफओबी भी बनेगा

Fri, 10 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four lifts and two escalators will be installed at the railway station, and a new FOB will also be built.
फोटो : 4रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का एंट्री प्वाइंट। संवाद
रेवाड़ी। यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी जंक्शन रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है। स्टेशन पर चार लिफ्ट और दो एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यां) लगाई जाएंगी। प्लेटफार्म नंबर 1 से 8 तक बने पुराने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) को तोड़कर उसकी जगह 12 मीटर चौड़ा नया एफओबी बनाया जाएगा। इन कार्यों पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इससे पहले रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 4 से 5 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज बना था। नए फुट ओवरब्रिज से यात्रियों को सहूलियत होगी। चार लिफ्ट और दो एस्केलेटर लगने से खासतौर से बुजुर्ग, दिव्यांग यात्रियों को सुविधा होगी। उन्होंने एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने विशेष योजना तैयार की है। पहले नया एफओबी बनाया जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे प्लेटफार्म नंबर 8 से लेकर प्लेटफार्म नंबर 1 तक इसे जोड़ा जाएगा। सभी प्लेटफार्मों को जोड़ने के बाद ही पुराने एफओबी को हटाया जाएगा। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक लिफ्ट, एक एस्केलेटर, एक रैम्प और सीढ़ियां बनाई जाएंगी। प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर एक एस्केलेटर और सीढ़ियां, प्लेटफार्म 4-5 पर एक लिफ्ट, एक रैंप और सीढ़ियां, प्लेटफार्म 6-7 पर एक लिफ्ट, एक रैंप और सीढ़ियां बनाई जाएंगी। प्लेटफार्म नंबर 8 पर एक लिफ्ट, एक रैंप और सीढ़ियां लगाई जाएंगी। इन आधुनिक सुविधाओं से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों को लाभ मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार कार्य को तेजी से पूरा कराया जाएगा ताकि यात्रियों को जल्द इसका लाभ मिल सके।

-
वर्जन

रेवाड़ी जंक्शन स्टेशन पर एफओबी का निर्माण होगा। लिफ्ट और एस्केलेटर लगाई जाएंगी। इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा ताकि यात्रियों को आधुनिक और सुरक्षित यात्रा का अनुभव हो सके।-पूजा मित्तल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed