फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four injured in van-car collision on Delhi-Jaipur highway

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वैन-कार की टक्कर में चार लोग घायल

Wed, 25 Mar 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four injured in van-car collision on Delhi-Jaipur highway
अस्पताल में भर्ती हादसे में घायल लोग। संवाद - फोटो : मौरहवा में ​स्थित सरयू नदी में इसी जगह होगा कटान निरोधक कार्य।
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आशाही पुल के पास मंगलवार की दोपहर सवारियों से भरी वैन और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन महिलाएं और एक किशोर शामिल है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

वैन रेवाड़ी से बावल की ओर जा रही थी। उसमें कई यात्री सवार थे। जैसे ही वैन आशाही पुल पार कर आगे बढ़ी, सामने से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वैन से बाहर निकालकर बावल के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। कुछ घायलों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेवाड़ी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में नांगल शहबाजपुर निवासी काजल, अनीता और संतोष के अलावा 15 वर्षीय अमन भी शामिल है। कुछ अन्य घायलों को भी चोटें आईं हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। घायल अनीता और संतोष ने बताया कि वे वैन में बैठे थे। अचानक कार टकरा गई। कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो गया है। काफी चोटें आई हैं।

------------------

क्षतिग्रस्त वाहनों को सहटवाकर यातायात बहाल कराया
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को सुचारू कराने के प्रयास किए। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed