फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Four infected people, including private school operator, died

निजी स्कूल संचालक सहित चार लोगों की कोरोना से मौत

Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four infected people, including private school operator, died
रेवाड़ी के भाड़ावास गेट पर बल्ली लगाकर रोकथाम करते नपकर्मी। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 115 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सोमवार रात को एक महिला सहित चार कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस वर्ष जिले में एक दिन में कोरोना से मरने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। मरने वालों में एक प्राइवेट स्कूल संचालक भी शामिल है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के विभिन्न अस्पतालों में आक्सीजन की कमी भी सताने लगी है। वहीं डीएसपी मुख्यालय के रीडर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर एसपी कार्यालय को आमजन के लिए तीन दिन कर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 115 पहुंच गया। लोग अब सतर्क हो चले हैं, जिसके परिणामस्वरूप शहर के बाजारों में मंगलवार को सन्नाटा देखा गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 190152 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 12147 लोग संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही 178005 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। संक्रमितों में 11615 नागरिक कोरोना को हरा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में विभाग द्वारा सर्वाधिक 1650 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। अब जिला में 453 लोग कोरोना से एक्टिव मरीज हैं। मंगलवार को 27 लोगों नेे कोरोना को मात दी है। वहीं सोमवार रात को मरने वालों में महेश्वरी, दिल्ली व दो शहर निवासी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय आम लोगों के 3 दिन तक बंद
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीएसपी मुख्यालय के रीडर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अगले 3 दिन के लिए कार्यालय में आमजन के आगमन पर रोक लगा दी गई है। रीडर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। एहतियात के तौर पर कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील है कि वह अगले तीन दिन अपनी शिकायत देने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न आकर अपनी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ई-मेल पर भेज सकते हैं। ई-मेल पर भेजी गई शिकायतों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। एसपी ने जिले के लोगों से आह्वान किया है कि कोरोना वायरस को रोकने लिए प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें। मास्क का हमेशा प्रयोग करें तथा स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के अनुसार दो गज की शारीरिक दूरी की पालना करें।
बाजार में आवागमन पर लगाया प्रतिबंध
बाजारों में बेवजह घूमने वालों एवं रोजाना आने वाली लोगों की भीड़ को रोकने के लिए नप की ओर से भाड़ावास गेट पर बल्ली बांध दी गई। ताकि बड़े वाहनों व बेवजह घूमने वालों पर प्रतिबंध लगाया जा सके। इसके साथ ही नप अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण पर लगाम कसने के लिए सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें और मास्क का अवश्य इस्तेमाल करें।

रविवार को बावल में आवश्यक वस्तुओं को छोड़ बंद रहेगा बाजार
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार को बावल नगर पालिका में एसडीएम संजीव कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों व दुकानदारों एक बैठक की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि रविवार को फल, सब्जी व मेडिकल की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इसके अलावा सभी दुकानदार शाम 8 बजे तक अपनी दुकानों को हर हाल में बंद कर दें। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव समयपाल, अभियंता सुनील कुमार, कमल अधाना व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed