फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   four employees caught drinking alcohol in rewari civil hospital while on duty

Rewari News: ड्यूटी के दौरान नागरिक अस्पताल में छलकते हैं जाम, शराब पीते पकड़े चार कर्मचारी

Sun, 07 May 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 07 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
four employees caught drinking alcohol in rewari civil hospital while on duty
सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा पकड़े गए एंबुलेंस चालक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल प्रबंधन के तमाम प्रयासों के बाद भी कर्मचारी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे। अस्पताल के आला अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि कर्मचारी शाम होते ही शराब के जाम छलकाने लगते हैं। शनिवार रात को करीब दस बजे सीएम फ्लाइंग की अस्पताल में छापामारी के दौरान चार एंबुलेंस चालक शराब पीते पकड़े।
नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही की शिकायतें कई बार सामने आई हैं। मरीजों द्वारा भी कई बार शिकायतें की गई, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से गठित कमेटी जांच के नाम पर क्लीन चिट देकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रही है। ऐसी शिकायतें मिलने पर ही सीएम फ्लाइंग ने नागरिक अस्पताल में रेड की। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कुछ लोग भागने में कामयाब हो गए, लेकिन टीम ने नशे में धुत चार एंबुलेंस चालकों को मौके पर ही पकड़ लिया। इनमें गोकलगढ़ निवासी प्रकाश, गंगायचा जाट निवासी विशाल, गोकलगढ़ निवासी संजय यादव व रामगढ़ निवासी महेंद्र सिंह शामिल थे। इनमें से प्रकाश, विशाल और संजय की ड्यूटी रात की ही थी और महेंद्र ड्यूटी ऑफ करके आया था। चारों पूरी तरह शराब के नशे में धुत्त थे। सीएम फ्लाइंग ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की और शराब पीते चारों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना आने पर नहीं जाते चालक
जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक नशे में धुत्त होकर ही रात को ड्यूटी देते हैं। नशे में ही एंबुलेंस चलाते हैं। वहीं एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि शराब पीने के दौरान अगर कोई फोन आता भी है तो यह एंबुलेंस चालक मौके पर जाते तक नहीं। इनके चक्कर में कई लोगों को समय पर उपचार तक भी नहीं मिल पाता।
नागरिक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों द्वारा शराब पीने की शिकायतें कई दिनों से मिल रहीं थीं। इसके बाद ही छापामारी की गई थी। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

-राजेश चेची, डीएसपी, सीएम फ्लाइंग।


मुझे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। सीएम फ्लाइंग की रेड में एंबुलेंस कर्मचारियों का शराब पीने का मामला सामने आया है। सोमवार को विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed