फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   forth accused of robber arrested

चालक से लूटपाट की कोशिश करने वाला चौथा आरोपी काबू

Fri, 11 Mar 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 11 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेडा बस स्टैंड के सामने नए साल पर ट्रक चालक से लूटपाट करने का प्रयास करने के मामले में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर लिया था। पुलिस अब मामले में पांचवें आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेवात जिला निवासी आरिफ है। इसी साल एक जनवरी को नेशनल हाईवे-8 पर धारूहेड़ा बस स्टैंड के सामने पुल पर कार सवार पांच आरोपियों ने एक ट्रक के आगे कार अड़ाकर चालक और परिचालक को लूट रहे थे। उसी समय पुलिस की पीसीआर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर दो आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए थे, जबकि एक को पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया था। इसके अलावा दो आरोपियों की पुल से कूदने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


दो की पुल से कूदने के बाद हो गई थी मौत
बकौल पुलिस पीसीआर देखकर भागे दो आरोपियों ने बचने के लिए पुल से छलांग लगा दी थी। अंधेरा होने के कारण बदमाशों के अंदाजे से पुल ज्यादा ऊंचा निकला और दोनों गंभीर घायल हो गए थे। बाद में अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed