फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former MLA from Bawal Rameshwar Dayal joins JJP

बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल जेजेपी में शामिल

Mon, 10 Oct 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former MLA from Bawal Rameshwar Dayal joins JJP
बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराते जेजेपी के राष्ट्रीय अध? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को बावल से पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जेजेपी का दामन थामा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पूर्व विधायक को पार्टी में विधिवत रूप से शामिल किया और आश्वासन दिया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन राजेंद्र लितानी, पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, रेवाड़ी जिलाध्यक्ष चौ. विजय सिंह एवं बावल हलका प्रधान राजबीर तिहाड़ा भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल के साथ शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से बुधराम, परमेश्वर दयाल, चरण सिंह, नवल सिंह, धर्म सिंह, अजीत सिंह, कर्मवीर, राजेश, धर्मेंद्र, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, महेश, महावीर, प्रकाश सिंह, रामनरेश, विक्रम, विकास, सुरेंद्र, राज सिंह, फूल सिंह, रामपत, चरण सिंह, हनुमान तथा अमर सिंह हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed