फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Former BSP MLA candidate and former JJP state secretary joins BJP

Rewari News: पूर्व बसपा विधायक प्रत्याशी व जजपा के पूर्व प्रदेश सचिव ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 24 Apr 2026 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Former BSP MLA candidate and former JJP state secretary joins BJP
नए सदस्यों का स्वागत करते भाजपा नेता। स्रोत : प्र‌वक्ता
रेवाड़ी। नगर परिषद चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी खेमे में बड़ी सेंध लगाते हुए अपने कुनबे में विस्तार किया है। भाजपा कार्यालय में मुख्य रूप से पूर्व में बहुजन समाज पार्टी की विधायक प्रत्याशी रहीं एडवोकेट ललिता और जननायक जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव जितेन अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से स्थानीय राजनीति के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। खेल मंत्री गौरव गौतम और जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना की उपस्थिति में संपन्न सदस्यता कार्यक्रम में नए सदस्यों को पटका पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने कहा कि रेवाड़ी की जनता का भरोसा सिर्फ भाजपा पर है और आने वाले चुनाव में एक बार फिर जनता भाजपा के विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed