फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Foreign Minister of Germany inspected Khori Active Center

Rewari News: जर्मनी की विदेश मंत्री ने खोरी सक्रिय सेंटर का किया निरीक्षण

Tue, 06 Dec 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Foreign Minister of Germany inspected Khori Active Center
कुंड। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को अपने पांच सांसदों के साथ खोरी स्थित सक्रीय सेंटर का निरीक्षण किया। विदेश मंत्री दिल्ली से अपने जर्मनी दूतावास के साथ करीब 50 लोगों के दल के साथ सक्रिय सेंटर में पहुंचकर सौर ऊर्जा, समाज सेवा व महिला सशक्तीकरण को लेकर हो रहे कार्यों को बारीकी से जाना। सेंटर में होने वाली सभी गतिविधियों की बारीकी से जानकारी लेकर संस्था के पदाधिकारियों की सराहना की। उन्होंने इस दौरान सेंटर में उपस्थित महिलाओं से भी बातचीत की। वहीं महिलाओं को पुरस्कार भी वितरित किए।
विज्ञापन

संस्था के मुख्य कार्यकारी सदस्य सुंदरलाल ने बताया कि हमारी संस्था वर्ष 1979 से लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर कार्य कर रही है। जिसमे सभी व्यक्ति को समान अधिकार होता हैं। एक अच्छा लोकतंत्र वह है जिसमे राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय की व्यवस्था भी है। उन्होंने बताया कि संस्था में महिला सशक्तीकरण को लेकर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। नारी शक्ति को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन किया जा सके। वहीं इस सदी में भी महिला सशक्तीकरण करने के मुद्दे का जिक्र करना, इस बात को साबित करता है कि अभी भी महिलाओं का विकास पूरी तरह से नहीं किया जा सका है। उन्होंने बताया कि दूरभाष के माध्यम से जर्मनी के अधिकारीयों ने संपर्क किया था। इससे पहले उन्होंने सेंटर का भी निरक्षण किया था। उन्होंने जर्मनी विदेश मंत्री के आने का समय तय किया। जर्मनी विदेश मंत्री का बिल्कुल साधारण तरीके स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed