{"_id":"633b1a07c9a341304134b5fa","slug":"foreign-company-s-legal-advisor-dies-in-truck-collision-rewari-news-rtk6598469145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से विदेशी कंपनी के कानूनी सलाहकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से विदेशी कंपनी के कानूनी सलाहकार की मौत
विज्ञापन
बावल(रेवाड़ी)। दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर रविवार की रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से विदेशी कंपनी के कानूनी सलाहकार (लीगल एडवाइजर) की मौत हो गई। वह डुकाती बाइक से उदयपुर से दिल्ली जा रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में रखवाया। परिजनों के आने के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बावल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से दिल्ली के लाजपत नगर निवासी ऋषभ गुलशन (45) गुरुग्राम में रहते थे। ऋषभ अमेरिका सहित कई अन्य विदेशी कंपनियों में बतौर कानूनी सलाहकार कार्यरत थे। वह 30 सितंबर को 11 दोस्तों के साथ राजस्थान के उदयपुर घूमने के लिए निकले थे। 11 साथियों के पास महंगी कीमत वाली 9 बाइक व एक कार थी। कार में उनकी सहायता के लिए 2 लोग सवार थे। सभी लोग 2 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उदयपुर से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान राजस्थान की सीमा पार करते ही जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर चांदूवास गांव के पास एक गड्ढे में ऋषभ गुलशन की डुकाती बाइक फंसने की वजह से असंतुलित हो गई। ऋषभ को संभलने का मौका ही नहीं मिला। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। ऋषभ के साथ चल रहे उसके ग्रुप के साथियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल अस्पताल में रखवाया।
परिवार रहता है विदेश में
ऋषभ गुलशन का परिवार विदेश में रहता है। उनका एक 11 साल का बेटा भी है। ऋषभ की मौत की सूचना उनके परिवार को दे दी गई थी। बावल थाना में तैनात मामले के जांच अधिकारी प्रीतपाल ने बताया कि हादसे की गंभीरता से जांच की जा रही है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
- वर्जन
रात के समय हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
- विद्या सागर, थाना प्रभारी, बावल।