फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Font of city dry Hope of water come in river today

शहर के जलघर सूखे, आज नहरी पानी आने की उम्मीद

Thu, 14 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 14 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Font of city dry  Hope of water come in river  today
सूख रहे हैं शहर के जलघर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले के सूखते जलघरों ने शहर के दो लाख आबादी की बैचेनी को बढ़ा दिया है। पूरी तरह से नहरी पानी पर निर्भर जिले की पेयजल व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए गांव कालका में पांच जलघर बनाए गए हैं। लेकिन केवल 9 फीट गहरे  पांच नंबर जलघर में केवल पांच फीट पानी बचा हुआ है, शेष चार में पानी न के बराबर है। इसी बीच एक राहत की खबर यह है कि झज्जर के मातनहेल में टूटी नहर की मरम्मत का काम पूरा हो गया है तथा बृहस्पतिवार दोपहर तक रेवाड़ी में नहर से पानी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कालका वॉटर टैंक में पानी न के बराबर लिसाना से शहर की पूर्ति
डेढ़ लाख से ज्यादा की आबादी वाले शहर में पेयजल की अधिकतर आपूर्ति कालका में बने पांच जलघरों से होती है। लेकिन पांच में से केवल एक में ही पानी बचा हुआ है। स्थिति को भांपते हुए जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर को दो हिस्सों में बांटकर सप्लाई की जा रही है। एक दिन आधे शहर को तो दूसरे दिन बचे हुए शहर को पानी सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन स्थिति और गंभीर होने के बाद पिछले तीन दिनों से लिसाना स्थित जलघर से शहर के पानी के टैंकों को भरकर पानी सप्लाई किया जा रहा है। गौरतलब है कि लिसाना वॉटर टैंक से शहर की कुछ कॉलोनियों को छोड़कर अधिकतर सप्लाई गांवों में की जाती है।
विज्ञापन


जिले में ग्राउंड वॉटर नहीं है पीने लायक
जिले में जल स्तर 100 फीट से भी नीचे जा चुका है। वहीं यदि यहां के लोग नलकूप एवं सबमर्सिबल से पानी निकालते भी हैं तो यह पानी भी उपयोग में लाने लायक नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार इस पानी में लोराइड,आर्सेनिक,आयरन की मात्रा इतनी बढ़ चुकी है कि इस पानी को उपयोग में लाने से यहां के लोग बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। यही कारण है कि जिले में पेयजल की आपूर्ति का साधन महज नहरी पानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां पर होगी पानी की सप्लाई
उत्तम नगर, विजय नगर, दिल्ली रोड, नया गांव, सरस्वती विहार, गांधी नगर, नसियाजी रोड, टीपी स्कीम, गांधी नगर, झज्जर चौक एरिया में पानी की सप्लाई होगी। इसके अलावा संघी का बॉस सहित उन सभी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई की जाएगी,जहां पर बुधवार को पानी की सप्लाई बाधित रही थी।


इन क्षेत्रों में आज नहीं मिलेगा पानी
 सती कॉलोनी, भाड़ावासरोड, गुर्जरवाडा, मुक्तिवाडा, पंजाबी मार्केट, मौती चौक, मेहरवाड़ा एवं बंजारवाड़ा सहित उन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की बाधित रहेगी, जिन क्षेत्रों में बुधवार को पानी सप्लाई की गई थी।
----------
मातनहेल में पानी की टूटी नहर की मरम्मत हो गई है। रेवाड़ी में पानी 14 अप्रैल को दोपहर को आ जाएगा।
-एसके सिंगला,एक्सईएन सिंचाई विभाग
---
कालका स्थित पांच जलघरों में से महज एक में पांच फिट के करीब पानी बचा हुआ है। इसी के साथ लिसाना जलघर से शहर में पानी की पूर्ति की जा रही है।
-अशोक डागर,कनिष्ठ अभियंता,रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed