फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fog and cold expected to increase, yellow alert issued

Rewari News: कोहरा और ठंड बढ़ने के आसार, यलो अलर्ट जारी

Thu, 26 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold expected to increase, yellow alert issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वीरवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। बाद में धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 27 दिसंबर के बाद कोहरे के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।
वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले तीन दिनों में तापमान में करीब ढाई डिग्री सेल्सियस का उछाल और ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ी राज्यों में 27 दिसंबर को सक्रिय होने वाला है। इससे राजस्थान और उत्तरी गुजरात में लो प्रेशर सिस्टम बनेगा जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की मध्य खंड बर्फबारी व बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम प्रणाली से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड, कोल्ड वेब, कोहरा की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed