फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Flying team caught nine copycats in board exams

Rewari News: बोर्ड परीक्षाओं में फ्लाइंग टीम ने पकड़े नौ नकलची

Tue, 07 Mar 2023 07:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Mar 2023 07:51 AM IST
विज्ञापन
Flying team caught nine copycats in board exams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार को सभी 60 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें फ्लाइंग स्क्वायड की दो टीमों को नौ विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। टीम के सदस्यों ने सभी नौ छात्रों की परीक्षा सामग्री जब्त कर उनकी यूएमसी बनाकर मुख्यालय भेज दी है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन फिर भी कुछ जगह बच्चों को नकल कराई गई। बता दें, मंगलवार को 12वीं की पंजाबी विषय की परीक्षा होगी, वहीं 10वीं की छुट्टी रहेगी।

बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव के नेतृत्व में फ्लाइंग टीम निरीक्षण करने के लिए धारूहेड़ा स्थित माहेश्वरी स्कूल में पहुंची, जहां उन्होंने दो बच्चों को नकल करते हुए पकड़ा। चेयरमैन यादव ने दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ यूएमसी बनाकर मुख्यालय भेज दी। वहीं जिला परीक्षा सुपरिटेंडेंट सोमदत्त के नेतृत्व में प्लाइंग टीम शहर के जैन गर्ल्स स्कूल पहुंची, जहां दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। इसके अलावा उन्होंने जाटूसाना स्कूल से पांच बच्चों को पेपर में नकल करते हुए पकड़ा। सुपरिटेंडेंट सोमदत्त ने सभी सात विद्यार्थियों की परीक्षा सामग्री जब्त कर उनके खिलाफ यूएमसी बनाकर मामला मुख्यालय भेज दिया। इसके अलावा भी कई फ्लाइंग टीमें केंद्रों पर दौरे पर थीं, लेकिन उन्हें ऐसा कोई केस नहीं मिला। शहर के हिंदू स्कूल में आए परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में कुछ सवाल थोड़े कठिन थे बाकी सब कुछ ठीक था। परीक्षा 12.30 बजे से शुरु कराई गई। हालांकि छात्रों को परीक्षा से 15 मिनट पहले ही प्रश्न पत्र वितरित किए जा चुके थे। गेट बंद करने का समय 11.30 बजे निर्धारित था, लेकिन ट्रैफिक जाम के चलते कुछ छात्र पांच से सात मिनट लेट हो चुके थे। इसके बावजूद भी स्टाफ सदस्यों द्वारा उन्हें भी प्रवेश देकर परीक्षा दिलाई गई। कुछ प्रश्न बाहर से पूछे गए, वरना ज्यादातर सवाल सिलेबस से ही आए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed