{"_id":"67c747f42a1d5fe0070f2c6e","slug":"flying-squad-inspected-the-centres-no-copy-found-rewari-news-c-198-1-fth1001-216032-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फ्लाइंग स्क्वॉड ने किया केंद्रों का निरीक्षण, नहीं मिली नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फ्लाइंग स्क्वॉड ने किया केंद्रों का निरीक्षण, नहीं मिली नकल
Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 02 रेवाड़ी। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के 44 केंद्रों पर मंगलवार को 12वीं भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 3343 विद्यार्थी शामिल रहे। फ्लाइंग स्क्वॉड ने केंद्रों का निरीक्षण किया लेकिन कहीं भी नकल की शिकायत नहीं मिली।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर नकल का कोई मामला नहीं मिला। नकल रहित परीक्षा कराने के लिए जिले में फ्लाइंग स्क्वॉड की टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर का पूरा प्रश्न पाठ्यक्रम से ही आया था। उनके विद्यालय की ओर से जो तैयारी करवाई गई थी, उसी के अनुरूप परीक्षा हुई। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक आयोजित हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से बोर्ड मुख्यालय में कंट्रोल रूम से अधिकारी परीक्षा पर नजर रख रहे हैं।
परीक्षा केंद्र पर यह सामग्री है वर्जित : परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, स्मार्टवॉच, कैमरा आदि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं है। कोई स्टेशनरी आइटम जैसे प्रिंटेड या लिखी हुई पाठ्य सामग्री, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, आदि, वॉलेट, हैंडबैग, गॉगल्स, पाउच आदि व्यक्तिगत वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
आज इन विषयों की होगी परीक्षा
हरियाणा बोर्ड में 5 मार्च को 12वीं की एग्रीकल्चर व दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि 10वीं की संस्कृत, उर्दू, कला, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान विषय की परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से 3:30 बजे तक होगी।
वर्जन
मंगलवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा नकलविहीन तरीके से हुई। कहीं से नकल की शिकायत नहीं मिली। बुधवार को 12वीं की कृषि, दर्शनशास्त्र और 10वीं की संस्कृत, उर्दू, कला, कंप्यूटर विज्ञान, गृह विज्ञान की परीक्षा होगी।-दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट रेवाड़ी।