फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   FLN training given to primary teachers

Rewari News: प्राथमिक शिक्षकों का दिया एफएलएन प्रशिक्षण

Tue, 13 Jan 2026 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
FLN training given to primary teachers
फोटो: 32रेवाड़ी। नाहड़ ​स्थित खंड संसाधन कार्यालय मेंं प्रतिभागी अध्यापकों को प्रमाण पत्र वित
कोसली। नाहड़ बीआरसी ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव ने प्रतिभागी अध्यापकों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार राजकीय विद्यालयों में पहली कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए नए-नए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

इसी दिशा में प्राथमिक शिक्षकों के लिए एफएलएन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, ताकि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की नींव को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों की नींव मजबूत होगी तो वे आगे चलकर बेहतर विद्यार्थी बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक कक्षाओं में विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता के अनुसार अलग-अलग समूह बनाए जाने चाहिए। जो विद्यार्थी किसी विषय में कमजोर हैं, उनके लिए रचनात्मक और सरल तरीकों से पढ़ाई कराई जानी चाहिए, ताकि उनमें सीखने के प्रति रुचि पैदा हो सके। छोटी आयु में बच्चों का सर्वांगीण विकास करना ही एफएलएन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नाहड़ खंड के करीब 80 जेबीटी अध्यापक व अध्यापिकाओं ने भाग लिया। मास्टर ट्रेनर के रूप में एबीआरसी सुनीता यादव, संगीता, लक्ष्मीबाई और अंशु यादव ने शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण को रोचक बनाने, गतिविधि आधारित पढ़ाई और बच्चों की बुनियादी समझ को मजबूत करने के विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर लेखा सहायक दिनेश कुमार, बीआरपी सुरेता यादव, एबीआरसी सुरेंद्र यादव, रवि कुमार, सत्येंद्र सहित अन्य शिक्षा विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन पर अध्यापकों ने विभाग का आभार व्यक्त किया और प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को विद्यालयों में लागू करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed