{"_id":"61802bf4f3186e28704b3193","slug":"five-women-stole-jewelery-worth-rs-1-5-lakh-from-goldsmith-s-shop-rewari-news-rtk6287734193","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार की दुकान से पांच महिलाओं ने चुराए डेढ़ लाख रुपये के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकार की दुकान से पांच महिलाओं ने चुराए डेढ़ लाख रुपये के गहने
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को झांसे में लेकर महिलाओं ने उसके डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। बुजुर्ग महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। चोरी की वारदात सुनार की दुकान में हुई।
ज्वेलर्स किसी काम से कही गया हुआ था। उसकी बुजुर्ग मां दुकान पर बैठी हुई थी। इस दौरान पांच महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंचीं और गहने खरीदने के नाम करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। चोरी की वारदात 29 अक्तूबर की है, लेकिन एफआईआर रविवार की देर शाम को दर्ज कराई गई।
गांव नंदरामपुर बास निवासी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी गांव में ही दुकान है। 29 अक्तूबर की दोपहर में वह किसी काम से रेवाड़ी गया हुआ था। दुकान पर उनकी मां थी। वह लौटा तो उनकी मां ने एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चुटकी और एक अंगूठी निकाल कर अलग रखी हुई थी। उन्होंने गहने अलग रखने के बारे में पूछा तो मां ने बताया कि पांच महिलाएं गहने खरीदने के लिए आई थीं। उन्हीं ने यह निकाल कर अलग रखवाए हैं। पांचों शाम को दोबारा आएंगी और गहने ले जाएंगी।
विज्ञापन
योगेंद्र को संदेह हुआ तो उसे दुकान की जांच की तो पता चला कि दुकान से 13 जोड़ी चांदी की पायल, 80 चांदी की अंगूठियां, 20 जोड़ी चांदी की चुटकी और करीब 3 ग्राम वजन सोने की बाली गायब थी। उन्होंने पांचों महिलाओं की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। योगेंद्र ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने वाली शातिर महिलाओं का सुराग नहीं लगा है।