फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Five-fold difference in day and night temperatures

Rewari News: दिन-रात के तापमान में पांच गुना अंतर

Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five-fold difference in day and night temperatures
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के न्यूनतम तापमान में रोजाना गिरावट जारी है। वीरवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मात्र 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गिरावट ने सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ा दी है।
तेज धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को सामान्य कार्यों के दौरान भी ठिठुरन का सामना करना पड़ा। मौसम बदलने के बावजूद जिले में प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को अधिकतम एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण सांस और फेफड़ों से संबंधित रोगों का भी खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषण बढ़ने का कारण लगातार हो रहे निर्माण व सड़कों से उड़ रही धूल व कूड़ा जलाने को माना जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में जारी बर्फबारी और ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुंचने लगी हैं, जिसके कारण तापमान में यह तेजी से गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई जा रही है। विभाग के मुताबिक अब आगे मौसम आमतौर पर 31 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। वातावरण में नमी होने के कारण उत्तर और पश्चिमी हरियाणा में अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि दक्षिणी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed