फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   First merit list released for graduation admission, fees can be paid till June 30

Rewari News: स्नातक में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची जारी, 30 जून तक भर सकेंगे फीस

Thu, 26 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
First merit list released for graduation admission, fees can be paid till June 30
फोटो : 13राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आए आवेदनों की जांच करते अध्यापकगण। स्रोत : कॉलेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए वीरवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी। मेरिट सूची करीब साढ़े 3 बजे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड की गई। इस बार दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की गई है। इसके चलते विद्यार्थियों को महाविद्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा रही है। उन्हें 30 जून तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

फीस भरने के बाद विद्यार्थियों को उसकी रसीद संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। यदि कोई चयनित विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा तक फीस जमा नहीं करता है, तो उसकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों में आल इंडिया ओपन कैटेगरी, हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जाती , बीसीए, बीसी बी आदि में कहीं अधिक तो कहीं सामान्य वर्ग के बराबर मेरिट सूची तैयार की गई है। निर्धारित सीटों के आधार पर सीमित सीटों पर मेरिट सूची जारी की गई है।
महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें : जिले के महाविद्यालयों में कुल 9 हजार सीटें हैं जिनमें से केवल बीए प्रथम वर्ष में 4880 सीटें हैं। इन पर 3405 आवेदन आए हैं।
कॉलेजों में बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 1080 सीटों पर 880, बीएससी इन फिजिक्स साइंस में कुल 1740 सीटों पर 1090, बीएससी मेडिकल विद्यार्थियों के लिए कोसली स्थित राजकीय कॉलेज में 80 सीटों पर 70, सेक्टर 18 स्थित गर्ल्स कॉलेज रेवाड़ी में 160 सीटों पर 139 आवेदन आए हैं।
स्नातक में दाखिले का यह है शेड्यूल : 27 से 30 जून तक पहली मेरिट लिस्ट के अनुसार फीस जमा होगी। 2 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची, 3 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। दूसरी सूची के अनुसार 4 से 7 जुलाई तक फीस जमा होगी।
सीट खाली रहने पर 9 जुलाई को ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। 10 जुलाई को पोर्टल दोबारा खुलेगा। 3 से 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला होगा। 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये प्रति दिन की लेट फीस के साथ दाखिला होगा।

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा की मेरिट सूची
कोर्स--कुल सीट--चयनित विद्यार्थी
बीए--320--120
बीकॉम--160--34
बीएससी--80--31

राजकीय महाविद्यालय गुड़ावड़ा
कोर्स--कुल सीट--चयनित विद्यार्थी
बीए--280--65
बीकॉम--80--13
बीएससी--120--28

राजकीय महाविद्यालय कंवाली
कोर्स--कुल सीट--चयनित विद्यार्थी
बीए--240--173
बीकॉम--80--35
बीएससी--160--41
बीसीए--60--53
राजकीय महाविद्यालय कोसली
बीए--240--169
बीकॉम--80--18
बीएससी (जीव विज्ञान)--80--56
बीएससी (भौतिक विज्ञान)--160--95

कन्या महाविद्यालय सेक्टर 18, मेरिट सूची प्रतिशत में

कोर्स-एआईओसी

बीए--86
बीकॉम--92.40
बीसीए--90.
बीएससी (जीव विज्ञान)--90.40
बीएससी (भौतिक विज्ञान)--81.80
बीएससी (मेजर विज्ञान)--84.40
.
वर्जन
महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर फीस जमा संबंधित विवरण भेज दिए गए हैं। अब विद्यार्थी 30 जून तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकेंगे।-डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed