{"_id":"68f52dbb09fdbcf44202c586","slug":"firefighters-will-travel-by-bike-in-case-of-fire-in-narrow-streets-rewari-news-c-198-1-rew1001-227722-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तंग गलियों में आग लगने पर बाइक से जाएंगे फायर कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तंग गलियों में आग लगने पर बाइक से जाएंगे फायर कर्मचारी
Sun, 19 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दीपावली को लेकर फायर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ ही उन्हें सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। आग कीसूचना मिलने पर तत्काल रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। तंग गलियों में आग की घटना होने पर फायर कर्मचारी बाइक से मौके पर पहुंचेंगे और आग बुझाने का प्रयास करेंगे।
दिवाली पर आग की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में आग से बचाव को लेकर फायर विभाग ने इंतजाम किए हैं। जिले में कुल 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तीन दोपहिया वाहन हैं। बाजार में अप्रिय घटना होने पर विभाग बड़ी गाड़ियों के साथ बाइक का सहारा लेगा।
तंग गलियों में आपातकालीन स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बाइक का इस्तेमाल किया जाएगा। बजाजा बाजार, सराफा बाजार, कुंज गली, पंजाबी मार्केट, जैनपुरी आदि ऐसी जगह हैं, जहां बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं।
विज्ञापन
धारूहेड़ा और बावल जिले के औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां पर बड़ी कंपनियां हैं। यह दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर व्यवस्था बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है।
बिजली निगम की ओर से 12 उपमंडलों पर 12 एसडीओ और 40 से अधिक जेई को फील्ड में उतारे गए हैं, जो किसी भी तरह की फॉल्ट या अन्य समस्या से निपटने का कार्य करेंगे। इसके अलावा शिकायत केंद्रों को भी अलर्ट मोड में किया है, ताकि समस्या आते ही तुरंत समाधान किया जा सके।
हालांकि कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में रेवाड़ी समेत अन्य शहरों पर अधिक ध्यान है, क्योंकि दिवाली आते-आते शहरों में अधिक लोड पड़ेगा और फैक्ट्रियों का लोड कम हो जाएगा।
-
वर्जन
कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द गई हैं। जैसे ही घटना की कोई सूचना मिलेगी वहां कुछ मिनटों में कर्मचारी पहुंच जाएंगे। मनेठी के अंदर एक, कोसली में 2, बावल में 4, धारूहेड़ा में 3 व रेवाड़ी कार्यालय में 6 अग्निशमन गाड़ियां तैनात की गई हैं।- नितीश भारद्वाज, अग्निशमन अधिकारी, रेवाड़ी