{"_id":"6245eeff7041bb27cc283602","slug":"fire-broke-out-in-transformer-of-power-substation-lights-of-30-villages-went-off-rewari-news-rtk64261323","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग, 30 गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग, 30 गांवों की बत्ती गुल
विज्ञापन
बुड़ौली उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बुड़ौली बिजली उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में वीरवार को आग लग गई। इससे उपकेंद्र से संबंधित तीस गांवों की बत्ती गुल हो गई। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग का कारण गर्मी और लाइन में फॉल्ट होना सामने आया है।
रेवाड़ी शहर से 24 किलो मीटर दूर गांव बुड़ौली में बिजली निगम का 220 केवीए का उपकेंद्र बना हुआ है। इसके अधीन 33 केवी के 3 सब स्टेशन बास बिटौड़ी, अहरोद, खोल फीडर में बिजली की सप्लाई होती है। वीरवार को बुड़ौली उपकेंद्र के एक ट्रांसफार्मर में अचानक आ लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। इससे उपकेंद्र में अफरातफरी मच गई।
आग की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। ग्रामीणों की सहायता से बिजली कर्मचारियों ने वहां रखे आग बुझाने वाले सिलिंडरों की मदद लेकर करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, लेकिन फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी। आग लगने का कारण बिजली लाइन में फॉल्ट बताया जा रहा है। हालांकि बिजली निगम का कहना है कि जांच के बाद ही आग के असली कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
बुड़ौली के अलावा अहरोद, बास बिटौड़ी, खोल सब स्टेशन के अधीन 30 से ज्यादा गांव आते हैं। आग की वजह से इन गांवों में सुबह के वक्त पौने 2 घंटे तक बिजली बाधित रही। बिजली निगम की तरफ से आग की चपेट में आई लाइनों को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
------
काेट
उपकेंद्र में मरम्मत के बाद ट्रांसफार्मर के नीचे तेल रह जाता है। गर्मी के कारण उसमें आग लग गई। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कर्मचारियों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा दिया गया था। इस दौरान करीब 2 घंटे में सभी गांवों की बिजली को दोबारा से सुचारु कर दिया गया था।
- राजेश यादव, एसडीओ, बुड़ौली उपकेंद्र