फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   fire broke out in safety warehouse of company in Bawal

Rewari: बावल में सेफ्टी गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने चार घंटे बाद पाया काबू

Mon, 27 May 2024 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बावल
संवाद न्यूज एजेंसी, बावल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 27 May 2024 11:56 AM IST
सार

सेक्टर-3 में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के नाम से गोदाम है। इसमें औद्योगिक सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये का सामान था, जिसमें दस्ताने, सुरक्षा हेलमेट और अन्य सामान शामिल थे। सुबह करीब तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
fire broke out in safety warehouse of company in Bawal
बावल में गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक कस्बा बावल के सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी के सेफ्टी गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग को सुबह 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर आसपास की कंपनियों को खाली कराया और फिर आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गोदाम में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम में सुरक्षा संबंधी सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन


सेक्टर-3 में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के नाम से है गोदाम 
सेक्टर-3 में इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के नाम से गोदाम है। इसमें औद्योगिक सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये का सामान था, जिसमें दस्ताने, सुरक्षा हेलमेट और अन्य सामान शामिल थे। सुबह करीब तीन बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते हर तरफ धुआं फैल गया। आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। कंपनी में सेफ्टी किट से संबंधित प्लास्टिक सामग्री अधिक थी, जिसके कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने का कारण क्या था।
विज्ञापन


घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन गोदाम में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर 4 घंटे में काबू पाया गया है। आग लगने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।  - संजय ढिल्लों, सहायक अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed